Search
Close this search box.

हिमाचल के साथ -साथ कुल्लू में मौसम ने बदली करवट , झमाझम बारिश के साथ तापमान में आयी गिरावट

हिमाचल न्यूज (कुल्लू ) ,पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के कई भागों में छह दिनों तक मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज प्रदेश के कई भागों में बारिश की संभावना है। वहीं, चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। कुछ स्थानों के लिए अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 24 अप्रैल तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। 20 और 21 अप्रैल को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 24 अप्रैल को उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 25 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। आज कुल्लू में भी मौसम खराब बना हुआ था । यहां दोपहर 2:00 बजे के बाद बारिश शुरू हुई। झमाझम बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान :- शिमला में न्यूनतम तापमान 9.5,सुंदरनगर 15.7, भुंतर 12.4, कल्पा 5.8, धर्मशाला 15.9, ऊना 18.0, नाहन 17.3, केलांग 2.9, पालमपुर 15.5, सोलन 14.0, मनाली 6.9, कांगड़ा 18.0, मंडी 16.1, बिलासपुर 17.2, हमीरपुर 21.0, चंबा 15.0, डलहौजी 7.8, जुब्बड़हट्टी 12.8, कुफरी 6.6, कुकुमसेरी 3.0, नारकंडा 4.6, भरमौर 10.9, रिकांगपिओ 9.6, सेऊबाग 8.2, धौलाकुआं 21.7, बरठीं 16.1, समदो 3.7, कसौली 12.9, पांवटा साहिब 20.0 और सराहन में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज