Search
Close this search box.

सीएम सुक्खू का बड़ा बयान ,1500 रूपये के लिए महिलाएं तहसील वेलफेयर ऑफिस में जमा करवा सकती है फॉर्म

हिमाचल न्यूज ,महिलाओं को 1500 रुपये की महिला सम्मान निधि पर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू का बड़ा बयान आया है। सीएम ने कहा कि पात्र महिलाओं को सम्मान निधि मिलेगी। महिलाएं तहसील वेलफेयर ऑफिस में जाकर फॉर्म जमा कर सकती हैं। इस संबंध में चुनाव आयोग ने हमारी आधी बात मानी है। वहीं, राजीव भवन शिमला में मंडी संसदीय क्षेत्र की बैठक शुरू हो गई है। सीएम ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों से फीडबैक लिया जाएगा। फीडबैक के आधार पर चुनावी रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में प्रतिभा सिंह, विक्रमादित्य सिंह, कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी, सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, वित्तायोग के चेयरमैन नंद लाल, विधायक चंद्रशेखर, भुवनेश्वर गौड़, मंडी संसदीय क्षेत्र के पर्यवेक्षक संजय दत्त बैठक में मौजूद रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज