Search
Close this search box.

बंजार के बठाहड़ में बिस्तर में आग लगने से ज़िंदा जला व्यक्ति ,जांच में जुटी पुलिस

कुल्लू अपडेट , जिला कुल्लू में आगजनी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आये दिन ऐसे मामले सामने आ रहे जिसमें लोगों के मकान आग की भेंट चढ़ रहे है। ऐसा ही एक मामला जिला कुल्लू के बठाहड़ में सामने आया है जहां एक व्यक्ति आग लगने से जिंदा जल गया है। घटना शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे की है। इसमें बठाहड़ के रहने वाले जीवन लाल( 42) की कमरे में बिस्तर में आग लगने से मौत हुई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। बंजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बंजार अस्पताल लाया, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा। ग्राम पंचायत मशियर की प्रधान शांता देवी ने कहा कि व्यक्ति की मौत का पता सुबह लगा है। मृतक अपने कमरे में अकेला सोया हुआ था। एसपी कुल्लू डा. कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज