Search
Close this search box.

मनाली में आंधी के कारण टूट कर गाड़ियों पर गिरा देवदार का पेड़ ,करीब 8 गाड़ियों को हुआ नुक्सान

कुल्लू अपडेट , पर्यटन नगरी मनाली में शुक्रवार दोपहर बाद आयी आंधी ने काफी कहर बरपाया है। इसमें एक विशालकाय पेड़ गिरने से मनाली के भूतनाथ मंदिर के सामने टैक्सी यूनियन की पार्किंग में लगी 8 गाड़ियां चपेट में आ गईं। देवदार का सूखा पेड़ तेज हवा के कारण गाड़ियों पर गिर गया। पेड़ गिरने से गाड़ी में बैठा एक ड्राइवर भी उसकी चपेट में आया है। उसे मामूली चोटें आई हैं। क्षतिग्रस्त गाड़ियों में 5 इनोवा, दो ऑल्टो और एक टाटा सूमो शामिल है। पेड़ गिरने से एक घर की छत को भी नुकसान पहुंचा है। मनाली में तेज हवाएं चलने से हुए नुकसान से लोगों और सैलानियों में अफरा तफरी मच गई।
शाम के समय कुल्लू-मनाली में मौसम ने करवट ली और कई जगहों पर बारिश हुई है। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने पुलिस टीम के साथ स्थिति का जायजा लिया है। नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज