कुल्लू अपडेट,लोकसभा चुनावों में कुछ ही समय शेष बचा है ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता फील्ड में जुट गए है।इसी बीच अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा कुल्लू के अध्यक्ष जितेंद्र राजपूत ने लोकसभा चुनावों के लिए प्रेस कांफ्रेंस की जिसमें उन्होंने कहा की हर घर से एक नोटा होना जरूरी है। उन्होंने सबसे पहले सभी पॉलिटिकल लीडर्स को ओर एससी एसटी और ओबीसी के लोगों को लोकतांत्रिक यानी की लोकसभा चुनावों की बधाई दी । उन्होंने कहा की लोकसभा चुनाव एक क्रिकेट मैच की तरह है जिसमें दो टीमें खेल रही है एक है भाजपा की टीम और एक है कांग्रेस की टीम । समस्त जनता इसमें दर्शकों की भूमिका निभा रही है। इसके बाद उन्होंने कहा की इसमें चेयरलीडर्स भी है जो की भाजपा की विकट गिरने पर भी तालियां बजाते है और कांग्रेस की विकेट गिरने पर भी तालियां बजाते है । यह चीयरलीडर्स और कोई नही हम जनरल कैटेगरी वाले है ।उन्होंने आगे कहा की 10 मार्च 2033 को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह आश्वासन दिया था की हम लोग सामान्य वर्ग आयोग बनाएंगे परंतु जब वह लोग 14 फरवरी को 240 किलोमीटर की अन्न त्याग पैदल तिरंगा यात्रा कर 22 फरवरी 2024 को शिमला पहुंचे तो प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उनके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा की आपको किसने बोला था पैदल यात्रा करके आने को और अन्न त्याग करने को। उन्होंने आगे कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री हमारा अनशन तुड़वाने भी नही आए उन्होंने हमें एक फल तक नहीं खिलाया। उन्होंने समस्त जनता से अपील की है की चाहे वे किसी भी पार्टी को सपोर्ट करते हो भारतीय जनता पार्टी या कांग्रेस पार्टी हर घर से एक वोट नोटा को जरूर दे ताकि सरकार को नोटा की ताकत का एहसास हो सके।




