Search
Close this search box.

कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल में English Poem Recitation प्रतियोगिता का आयोजन

कुल्लू अपडेट,कुल्लू कान्वेंट स्कूल में कक्षा 1 से कक्षा 3 के लिए English Poem Recitation प्रतियोगिता आयोजित की गई | बच्चों ने अभिव्यक्ति , विचार , लय और शब्दों के संगीत की सुंदरता का आनंद लिया | प्रतियोगिता ने बच्चों को मंच पर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया | छात्रों ने विभिन्न विषयों पर कविता वाचन किया | इनमे से कुछ कविताएँ निम्न विषयों पर थी | छात्रों को आत्मविश्वास , परिचय , विषय आदि मापदंडों के आधार पर आंका गया |रीतू चौहान , शिम्पू शर्मा और सविता याम्बा ने निर्णायक की भूमिका निभाई | निर्णायक निर्णय के अनुसार कक्षा पहली से पहला स्थान तान्या , दूसरा स्थान शिवांश , तीसरा स्थान दार्शिक ने प्राप्त किया कक्षा दूसरी से पहला स्थान मारवी,दूसरा स्थान किवंशी,तीसरा स्थान आराध्या और एलीना ने प्राप्त किया | कक्षा तीसरी से पहला स्थान आयांश और तन्ज़ीन वांग्मो,दूसरा स्थान इलाक्षी और कार्तिक , तीसरा स्थान मनाशवी और ईवा ने प्राप्त किया | स्कूल प्रबंध्क सुरेश कुमार एवं प्रधानाचार्या रीतू चौहान ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया और भविष्य में प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया |

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज