Search
Close this search box.

जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला कुल्लू की टीम का हुआ चयन

कुल्लू अपडेट ,जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा अंडर–19 बास्केटबॉल का ट्रायल लिया गया। जिसमें जिला के 35 बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें 12 लड़कों और 12 लडकियों का चयन किया गया। यह ट्रायल पंकज कुमार, भूपी ठाकुर,दीपक,बॉबी,अतुल के देखरेख में हुआ। हिमाचल प्रदेश जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 26 अप्रैल से 28 अप्रैल को साई विजन स्कूल भरेड़ी मैं होगी।22 अप्रैल से चयनित खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा। प्रशिक्षण शिविर पंकज कुमार और भूपी ठाकुर लेंगे। कुल्लू जिला बास्केटबॉल संघ के प्रधान मनीष शर्मा और सेक्रेट्री करुण विराग महंत ने चयन हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज