Search
Close this search box.

गश्त पर थी बंजार पुलिस , अज्ञात व्यक्तियों के खेत से बरामद की अफीम के अवैध पौधे, कार्यवाही जारी

कुल्लू अपडेट, जिला कुल्लू पुलिस नशा माफियाओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर रही है । पुलिस द्वारा लगातार गश्त करके नशा माफियाओं पर नकेल कसी जा रही है । इसी के चलते पुलिस थाना बंजार की टीम ने अज्ञात व्यक्तियों के खेत से अफीम के अवैध पौधे बरामद करके नष्ट किए है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बंजार की टीम गश्त पर थी। इस दौरान डुगा डाकघर बठाहर में खेतों में उगाई हुई लगभग *11,637 अफ़ीम के अवैध पौधों* को बरामद करके नष्ट किया तथा इस सन्दर्भ में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध थाना बंजार में धारा 18 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कुल दो अभियोग पंजीकृत हुए हैं । दोनो मामलों में आगे की कार्यवाही जारी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज