Search
Close this search box.

भुंतर पुलिस की टीम ने त्रैहन चौक में ढाबा से 08  बोतलें अग्रेजीं शराब व 02  बोतलें देशी शराब मार्का सन्तरा की बरामद

कुल्लू अपडेट , जिला कुल्लू पुलिस ने नशा माफियाओं को पकड़ने के लिए और नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए तेज गति से अभियान चलाए हुए है । इसी के चलते पुलिस थाना भुंतर व मनाली में आवकारी अधिनियम के तहत कुल मामले दर्ज हुए हैं। । पुलिस थाना भुंतर के तहत मामला दर्ज हुआ है जिसमें पुलिस थाना भुंतर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्रैहन चौक में मित्रां दा ढाबा से  08  बोतलें अग्रेजीं शराब व 02  बोतलें देशी शराब मार्का सन्तरा बरामद की गई हैं । इस सन्दर्भ में लक्ष्मण निवासी गांव व डाकघर पिपलागे के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत थाना भून्तर में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस थाना मनाली में मामला दर्ज हुआ है । जहां पुलिस थाना मनाली की टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर वशिष्ट में एक ढाबे से *05 लीटर नाजायज शराब बरामद की है इस सन्दर्भ में एक महिला के विरुद्ध थाना मनाली में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनो मामलों में आगे की कार्यवाही ज़ारी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज