Search
Close this search box.

कांग्रेस सरकार पर बरसे गोविन्द ठाकुर,OPS देने के लिए जनता पर डाल रही बोझ 

कुल्लू अपडेट पूर्व शिक्षा मंत्री गोविन्द ठाकुर ने कहा कि हम सभी ने हिमाचल प्रदेश में दीवारों पर यह लिखा हुआ देखा है। जिसमें कांग्रेस ने लिखा है कि हमारी सरकार आने के बाद हम हिमाचल प्रदेश के नौजवानों को रोजगार देंगे और 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देंगे। 5लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने की बात तो दूर है हिमाचल प्रदेश के हजारों लोग जो आउट सोर्स पर लगे थे उनको नौकरी से निकाला गया है और साथ में हिमाचल प्रदेश सर्विस सिलेक्शन बोर्ड को भी भंग किया गया है। वहां की सारी भर्तियां भी रुकी पड़ी है जिसके कारण रोजगार तो दे नहीं पा रहे हैं लेकिन बोझ जनता पर डाल रहे हैं। गारंटियाँ इन लोगों ने बहुत दी थी और कहा था कि OPS देंगे लेकिन OPS देने के कारण जनता पर जो बहुत अधिक बोझ पड़ेगा वह गलत है। समाचार पत्रों में एक बात छपी है कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश के ट्रांसपोर्टरों पर एक अतिरिक्त बोझ डाला है जिसके बारे में यह कहा गया है कि जो ग्रीन टैक्स था उसको डबल किया गया है और जिसके कारण हिमाचल प्रदेश के बस ऑपरेटर, ट्रक ऑपरेटर, टैक्सी ऑपरेटर, रिक्शावाले सब पर बहुत अधिक बोझ डाला है और ऐसा लगता है कि अपनी OPS देने के लिए जनता पर बोझ डाल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में जहां उन्होंने कहा था कि 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे वह बिजली फ्री देना तो दूर उस बिजली को भी इन्होंने महंगा कर दिया। हर प्रकार से इन्होंने झूठ बोला है। उन्होंने कहा था कि हर महिला को  ₹1500 देंगे। वह गारंटी भी उनकी पूरी नहीं हुई। यह सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है और इसलिए अब आने वाले आगामी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में सरकार बनाएगी और और हिमाचल प्रदेश की भी चारों लोकसभा सीटें जीतेगी। 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज