Search
Close this search box.

पुलिस थाना भुंतर के उप निरीक्षक धीरज सेन ने निजी स्कूल बसों में सुरक्षा के इंतजामों को किया चेक

 

कुल्लू अपडेट,जिला पुलिस पुलिस एक और जहां नशा माफिया पर नकेल कस रही है वही कुल्लू पुलिस के द्वारा कानून व्यवस्था यातायात ,व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी लगातार तेज गति से कार्य किया जा रहा है। वही जिला कुल्लू पुलिस के पुलिस थाना भुंतर के उप निरीक्षक धीरज सेन द्वारा निजी स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा के इंतजामों को चेक किया गया वहीं बसों के ड्राइवरों के ड्राइविंग लाइसेंस ,आग बुझाने के यंत्र ,सीसीटीवी कैमरा आदि को चेक किया गया तथा इसके साथ ही बच्चों को सुरक्षित यात्रा करने से संबंधित उपाय तथा यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि कुल्लू पुलिस का हमेशा प्रयास रहता है कि जिला कुल्लू में कानून व्यवस्था को बनाए रखने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने अपराधों पर लगाम लगाने और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए हमेशा कार्य करती रहती है।साथ ही उन्होंने लोगों की सुरक्षा भी कुल्लू पुलिस की प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा समय-समय पर निजी स्कूल बसों की चेकिंग की जाती है ताकि बच्चे हमेशा सुरक्षित यात्रा कर सकें।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज