Search
Close this search box.

पर्यटन सीजन को देखते हुए एनएचएआई ने शुरू किया कुल्लू मनाली हाईवे को दुरुस्त करने का कार्य

कुल्लू अपडेट , पर्यटन सीजन के लिए कुल्लू-मनाली हाईवे को दुरुस्त करने का कार्य शुरू हो गया है। हाईवे में पड़े गड्ढों को भरा जा रहा है।साथ ही पैचवर्क किया जा रहा है ताकि सफर सुहाना हो सके। पिछले साल जुलाई में आई आपदा में हाईवे को भारी नुकसान पहुंचा था। पर्यटन सीजन लगभग शुरू हो गया है। धीरे-धीरे पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसको देखते हुए एनएचएआई ने हाईवे को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। शिरढ़ के समीप हाईवे अभी कच्चा है। यहां ब्यास के किनारे क्रेटवॉल लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके बाद सड़क को समतल कर पक्का किया जाएगा। मनाली से कुल्लू तक जगह-जगह सड़क पर पड़े गड्ढों को भी भरा जा रहा है। इसके लिए पैचवर्क किया जा रहा है। मनाली फोरलेन पुल के समीप से वोल्वो बस स्टैंड तक का कार्य कर लिया गया है। एनएचएआई की मशीनरी रांगड़ी की ओर निकल गई है। पिछले साल जुलाई में आई बाढ़ ने हाईवे की हालत खस्ता की है। एनएचएआई ने सड़क को दुरुस्त कर दिया है। कुछ जगहों पर अभी भी सड़क को ठीक करने का कार्य चल रहा है। एनएचएआई के स्थानीय अभियंता अशोक चौहान ने बताया कि हाईवे में पैचवर्क शुरू कर दिया गया है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज