कुल्लू अपडेट ,जिला कुल्लू में पैराग्लाइडिंग से होने वाले हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और डोभी में पैराग्लाइडिंग साइट में दोपहर लगभग 2:00 बजे के उड़ान भरते समय पैराग्लाइडर गिर गया और जिसमें पायलट 21 वर्षीय पायलट अमित ठाकुर के पैर चोट आई। अमित ठाकुर के बारे में आपको बता दे कि अमित ठाकुर के पिता का नाम कर्मो ठाकुर है और वह मयाड़ीगला जिला चंबा का निवासी है।बेंगलुरु से मनाली घूमने आये 31 वर्षीय पर्यटक प्रणव अध्यापक की रीढ़ की हड्डी में चोट आई और दोनों को इलाज के लिए श्री हरिहर अस्पताल हाथीथान भुंतर लाया गया था और वहां पर दोनों का उपचार हुआ लेकिन देर शाम अस्पताल से पायलट अमित ठाकुर को छुट्टी मिली और पुरुष पर्यटक प्रणब अध्यापक को चंडीगढ़ इलाज के लिए रेफर किया गया.
Author: Kullu Update
Post Views: 27



