Search
Close this search box.

दारचा शिंकुला मार्ग पर नियम व समयानुसार वाहनों की आवाजाही 

कुल्लू अपडेट, BRO 126  RCC से प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 जून 2023 को दारचा-शिंकुला-जांस्कर मार्ग पर स्थानीय लोगों और आवश्यक सेवाओं के लिए एकतरफा यातायात और  4*4 और 4*2 वाहनों (माल/यात्रियों) को एंटी स्किड चेन (अनिवार्य) के साथ हाई ग्राउंड क्लीयरेंस वाले यात्रियों को ही 0600-930 घंटे के बीच दारचा से शिंकुला जाने की अनुमति है। एंटी स्किड चेन (अनिवार्य) वाले 4*4 एवं 4*2  पर्यटक वाहनों को सुबह 6:00 से 9:30 बजे के बीच दारचा से शिंकुला की ओर जाने की अनुमति है । हिमपात की स्थिति में शिंकुला से दारचा की ओर वाहनों को आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ये सुचना उपायुक्त लाहौल स्पीति द्वारा जनहित में जारी की गयी है। आपातकालीन स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लाहौल-स्पीति के नम्बर 9459461355 व 01900-202509, 510, 517 तथा टोल फ्री 1077 पर संपर्क करें।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज