कुल्लू अपडेट, विकास खंड आनी की बैहना पंचायत के कोट गाँव में आज़ादी के 75 वर्षों बाद बस पहुचने पर गाँव में बेहद खुशी का वातावरण है । पिछ्ली कई वर्षों से गाँव के लोगों एवं आदर्श महिला मंडल कोट के द्वारा सड़क की मांग को लेकर समय समय पर मुख्यमंत्री, मंत्री ,लोक निर्माण विभाग व उच्च अधिकारियों के सामने अपनी बात को बुलंद तरीके से रखते आए है। देवभूमि कोट के आराध्य देवता श्री लांकडा वीर जी महाराज और माँ भगवती के आशीर्वाद एवं समस्त गाँव वालों की जदो जहद के परिणाम स्वरुप बुधवार को कोट गाँव की सड़क पर बस का सफल परीक्षण पूरा हो पाया है।
सड़के गाँव के विकास में नई गति प्रदान करने का कार्य करती है। गाँव की सड़क को उसके गंतव्य तक पहुचाने में सड़क एवं परिवहन मंत्रालय, लोक निर्माण विभाग एवं पंचायत प्रधान सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा है। आदर्श महिला मंडल कोट एवं स्थानीय लोगों का सड़क एवं परिवहन विभाग से आग्रह है कि जल्द से जल्द रोड़ में डंडे, क्रैश बैरियर एवं रोड को पका किया जाए।
Author: Kullu Update
Post Views: 29



