Search
Close this search box.

धन्यवाद बिजली महादेव जी भालू के हमले से गुर की बची जान,पेट और पैर में आई चोट

कुल्लू अपडेट ,खराहल घाटी के शिला गांव में बिजली महादेव जी गुर पर भालू ने हमला किया। कुल्लू अस्पताल में इलाज हो रहा है और धनीराम ने कहा कि वह अपने खेत में काम कर रहे थे।वहां पर पलम और सेब के पेड़ हैं। उन पेड़ों के बीच से अचानक से भालू निकल आया और उन पर हमला किया। इस दौरान वे नीचे झुक गए और उन्होंने अपने सिर का बचाव किया। भालू ने उन्हें पंजा मारा या मुंह यह उन्हें ज्ञात नहीं है। उन्हें पेट में और पैर में काफी चोटें आई है। उनके नीचे झुकने पर भालू खेत पर नीचे गिर गया और वही से चला गया इस पूरी घटना के दौरान वहां पर धनीराम के अलावा कोई भी नहीं था। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी ने इस हालत में नहीं देखा। इसके बाद उन्होंने घर में अपने परिवार जनों को फोन करके बुलाया तब वहां पर लोग आए। उन्होंने कहा कि वहां से होकर स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे भी जाते हैं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज