Search
Close this search box.

रा0 व0 मा0 विद्यालय थरास में सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आगाज़,घनश्याम शर्मा मुख्यतिथि

कुल्लू अपडेट, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थरास में 14 वर्षिय बालिका खेल प्रतियोगिता व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आगाज़ बड़े धूम-धाम से किया किया गया। इस सांस्कृतिक प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि घनश्याम शर्मा जिला कांग्रेस महासचिव का स्वागत स्थानीय पाठशाला की प्रधानाचार्या छिम्मे डोलमा ने स्मृति चिन्ह, टोपी और मफलर के साथ किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रतियोगिता मे 29 विद्यालय के लगभग 400 बच्चों ने भाग लिया। जिसमे शाट विद्यालय ने अपना हिमाचल सबी न प्यारा गीत गाया। साथ मे स्नोर वैली व थरास ने हिमाचला रा छैल नजारा गाना गा कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ ग्राम पंचायत रोट के प्रधान रजिन्द्र पाल शर्मा, उपप्रधान प्रीतम सिंह, SMC प्रधान योगराज शर्मा व अन्य सदस्य मायाधर शर्मा, जय ललित, लोमेश शर्मा, नवदीप शर्मा, राजेश शर्मा जी ने व गांव के लोगों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने विद्यालय को उपहार स्वरूप 15हज़ार रूपए भेंट दी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज