कुल्लू अपडेट,एक रशियन महिला (Vera Litvinov) अपने विदेशी दोस्त ( Iurii Iarovoi) के साथ ओल्ड मनाली से बिना लोकल गाईड़ के खोह वाटरफाल के लिये रवाना हुआ थी लेकिन विदेशी महिला पैर फिसलने की वजह से 50 मीटर गहरी ढांक में गिर गई है और उसे बहुत गम्भीर चोटें आई है और उसे सहायता की आवश्यकता है।जिला कुल्लू पुलिस के मनाली थाना में 7 जून को समय करीब 8.30 बजे शाम घटना की सुचना मिली और सुचना मिलते ही पुलिस थाना मनाली के ASI प्रकाश चंद, PSI इशान्त सेन, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार,आरक्षी गोविंद, महिला आरक्षी रुवीना तथा स्थानीय बचाव दल घटना स्थल पर जोगी के नेतृत्व में विदेशी महिला का रैस्क्यु करने के लिए रवाना हुए। ओल्ड मनाली से लगभग 2-3 घण्टे का पैदल ट्रैक करने के बाद पुलिस टीम व स्थानीय बचाव दल मौका पर पहुंची, जहां से विदेशी महिला (Vera Litvinov) को स्टेचर की मदद से मिशल अस्पताल मनाली लाया गया है । विदेशी महिला की स्थिति गम्भीर है, जिसका ईलाज मिशन अस्पताल में चल रहा है ।
Author: Kullu Update
Post Views: 18



