Search
Close this search box.

कुल्लू के डोभी में मकान में और भुंतर के भुट्टी कॉलोनी में गोशाला में लगी आग ,एक व्यक्ति झुलसा

कुल्लू अपडेट , जिले में वीरवार रात को आग की दो अलग-अलग घटनाएं हुई हैं। पतलीकूहल पुलिस थाना के अंतर्गत एक युवक झुलस गया है जबकि भुंतर थाना के अंतर्गत भुट्टी कॉलोनी में एक गोशाला में आग लग गई है। मौके पर पहुंचकर अग्निशमन विभाग की टीम ने रात को आग पर काबू पाया है। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार रात करीब 1:30 बजे नरेंद्र नेगी पुत्र जयचंद नेगी, निवासी डोभी, तहसील मनाली घर में एलपीजी स्टोव पर खाना गर्म कर रहा था। इस दौरान लाइटर से कुछ समय तक गैस नहीं जली। जब लाइटर से आग निकली तो फैली गैस में आग लग गई। इससे नरेंद्र नेगी चपेट में आकर झुलस गया। युवक के हाथ झुलस गए हैं। बाद में उसे परिजनों ने उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया। दूसरा मामला भुंतर पुलिस थाना के तहत वीरवार रात करीब 1:45 बजे पेश आया। भुट्टी कॉलोनी के पास चंदे राम निवासी भुट्टी कॉलोनी, तहसील भुंतर जिला कुल्लू के गोशाला में आग लग गई। लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर गाड़ी लेकर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया गया। आग की घटना में हजारों रुपयों का नुकसान आंका गया है। इसमें किसी पशुधन का नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन अधिकारी कुल्लू प्रेम सिंह ने कहा कि विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने कहा कि युवक का कुल्लू अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज