Search
Close this search box.

पंजाब और कोलकाता के बीच मुकाबले में हुई छक्कों की बरसात, लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी

स्पोर्ट्स ,आईपीएल 2024 के 42वें मैच में पंजाब किंग्स ने इतिहास रचते हुए टी20 क्रिकेट और लीग के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 262 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे पंजाब ने आठ गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। 262 रन चेज कर पंजाब ने टी20 क्रिकेट में सबसे बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने का एक साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंचुरियन में 259 रन चेज किए थे। वहीं, पंजाब ने आईपीएल में सबसे बड़े चेज का चार साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। 2020 में राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ ही शारजाह में 224 रन सफलतापूर्वक चेज किए थे।

टी20 क्रिकेट में सफलतापूर्वक चेज किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य

टीमस्कोरखिलाफसाल
पंजाब किंग्स262कोलकाता 2024
दक्षिण अफ्रीका259वेस्टइंडीज2023
मिडिलसेक्स253सरे2023
ऑस्ट्रेलिया244न्यूजीलैंड2018
बुल्गारिया243सर्बिया2022
मुल्तान सुल्तांस243पेशावर2023

आईपीएल में सफलतापूर्वक चेज किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य

टीमस्कोरखिलाफजगहसाल
पंजाब262कोलकाताकोलकाता2024
राजस्थान224पंजाबशारजाह2020
राजस्थान224कोलकाताकोलकाता2024
मुंबई219चेन्नईदिल्ली2021
इस मैच में कुल 523 रन बने, जो किसी आईपीएल मैच में दोनों टीमों को मिलाकर (एग्रीगेट) दूसरा सबसे ज्यादा रन हैं। इसी सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चिन्नास्वामी में हुए मैच में दोनों पारियों को मिलाकर 549 रन बने थे, जो सबसे ज्यादा थे। वहीं, इसी सीजन सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच हैदराबाद में खेले गए मैच में भी दोनों पारियों को मिलाकर 523 रन बने थे। 
इस मैच में पंजाब की ओर से 24 छक्के लगे, जो आईपीएल मैच की किसी एक पारी में किसी टीम द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले इसी सीजन चिन्नास्वामी में सनराइजर्स ने बेंगलुरु के खिलाफ 22 छक्के जड़े थे। वहीं, टी20 क्रिकेट में किसी एक पारी में लगे यह दूसरे सबसे ज्यादा छक्के हैं। पंजाब से आगे केवल नेपाल की टीम है। उसने 2023 में एशियाई खेलों के दौरान मंगोलिया के खिलाफ 26 छक्के जड़े थे।  दोनों पारियों को मिलाकर इस मैच में कुल 42 छक्के लगे। पंजाब की ओर से 24 छक्के के अलावा कोलकाता की ओर से 18 छक्के लगे। 42 छक्के किसी एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है। इस मामले में दूसरे नंबर भी आईपीएल के मुकाबले ही हैं। इसी सीजन सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच हैदराबाद में खेले गए मैच में 38 छक्के लगे थे। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इसी सीजन चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भी 38 छक्के लगे थे। 


किसी टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के

छक्केमैचजगहलीग/साल
42KKR vs PBKSकोलकाताIPL 2024
38SRH vs MIहैदराबादIPL 2024
38RCB vs SRHबेंगलुरुIPL 2024
37बल्ख vs काबुलशारजाहAPL 2018/19
37SKNP vs JTबासेटेयरCPL 2019
Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज