Search
Close this search box.

अगर आये भूकंप, भूस्खलन,बाढ़ ,बचाव के उपायों के साथ छात्र पाठशाला ढालपुर में मॉक ड्रिल

 कुल्लू अपडेट, शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र कुल्लू में शिक्षकों के द्वारा छात्रों को आपदा प्रबंधन से सम्बंधित मॉकड्रिल का अभ्यास करवाया गया। प्रातःकालीन सभा में विद्यालय के आपदा प्रबंधन प्रभारी रमन जैन ने विद्यार्थियों को भूकंप, भूस्खलन और बाढ़ के समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य प्रेम कुमार ने बच्चों को बताया कि मॉकड्रिल प्रशिक्षण के द्वारा आपको ये अभ्यास करवाया जाता है कि किस प्रकार से  आपदा के समय आप अपनी और दूसरों की जान बचा सकते हैं। वार्निंग एवं सुचना प्रभारी राम कृष्ण ने ठीक 11:00 बजे अलार्म हूटर बजाकर भूकंप के बारे में छात्रों को सचेत किया। कक्षा में सभी अध्यापकों ने बच्चों को अपने सिर बचाने के लिए डेस्क टेबल और बैग आदि का प्रयोग करने को कहा। भूकंप के झटके रुकने पर फिर से हूटर बजा कर बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले आने का अभ्यास ईवैक्यूएशन सिस्टम प्रभारी धीरज सागर के निरीक्षण में किया गया। फिर सभी बच्चों की कक्षा बार गिनती की गई। कुछ बच्चों के नाम न मिलने पर रेस्क्यू टीम को मनोज कुमार की अगुवाई में भेजा गया। बच्चों को ढूंढ कर फर्स्ट टीम के प्रभारी निहाल चंद के पास लाया गया और उनकी मरहम पट्टी की गई प्रधानाचार्य ने सफलता पर सभी बच्चों और अध्यापकों को धन्यवाद दिया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज