कुल्लू अपडेट ,ग्राम पंचायत ज़िंदौड के नांगचा गाँव में मॉक ड्रिल की गई जिसमें सभी विभागों ने अपना अहम रोल अधा किया।साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों व जनता ने भी इस को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग दिया।इस मौके पर एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ,तहसीलदार कुल्लू हरी सिंह यादव,प्रधान ग्राम पंचायत ज़िंदौड हीरा लाल ठाकुर,उप- प्रधान लोतम चन्द ठाकुर उपस्थित थे।इस मॉक ड्रिल में लगभग सभी विभागों ने अपनी सराहनीय भूमिका निभाई । स्थानीय लोगो ने भी इस मॉक ड्रिल में सभी विभागों का सहयोग किया।इस मॉक ड्रिल को ग्राम पंचायत ज़िंदौड के नाँगचा गाँव में करने के लिए स्थानीय पंचायत के प्रधान हीरा लाल ठाकुर ने प्रशासन का धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि नाँगचा गाँव में 2 वर्ष पहले भूस्खलन हुआ था । हालाँकि उस समय किसी जानमाल का नुक़सान नहीं हुआ था । लेकिन भविष्य में इस तरह की कोई अप्रिय घटना होगी तो उस समय आज की गई मॉक ड्रिल रामबाण सिद्ध होगी । उन्होंने गाँव के लोगो को भी भविष्य को मध्यनज़र रखते हुए सारी ड्रिल करने का भी आग्रह किया था । ताकि भविष्य में ऐसी घटना घटती है तो उस समय किसी भी तरह की कोई भगदड़ ना मचे।जितनी भी टीम इस मॉक ड्रिल की हिस्सा थी उनकी मेहनत से यह मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
Author: Kullu Update
Post Views: 23



