Search
Close this search box.

मनाली निवासी साहिल और निरमंड निवासी तेजस्वी चरस के साथ गिरफ्तार

कुल्लू अपडेट ,हिमाचल प्रदेश में नशे की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने तेज गति से अभियान छेड़ दिए है। पुलिस द्वारा नाकाबंदी करके और गश्त करके नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। इसी अभियान के तहत जिला कुल्लू पुलिस की टीम भी नशे के सौदगरों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। इसी के चलते पुलिस थाना भुंतर व निरमंड की टीम ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए है। पहला मामला पुलिस थाना भुंतर का है जहां पुलिस की टीम ने एक युवक को 174 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भुंतर की टीम ने जछणी मे नाका लगाया हुआ था नाकाबंदी के दौरान पुलिस को एक युवक पर शक हुआ। शक के आधार पर जब उस युवक की तलाशी ली गयी तो साहिल गुप्ता (19 वर्ष) पुत्र पन्ना लाल निवासी गाँव ओल्ड मनाली तहसील मनाली के कब्ज़ा से 174 ग्राम चरस/ कैनबिस बरामद की है।दूसरा मामला पुलिस थाना निरमंड का है जहां पुलिस ने एक व्यक्ति को 69 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना निरमंड की टीम गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस ने निरमंड में तेजस्वी शर्मा (62 वर्ष) पुत्र मूरत राम निवासी गाँव व डाकघर निरमंड के कब्ज़ा से 69 ग्राम चरस/ कैनबिस बरामद की है। दोनों आरोपीयों के विरुद्ध पुलिस थाना भुंतर और पुलिस थाना निरमंड में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा। आगे की कार्यवाही जारी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज