कुल्लू अपडेट ,ग्राम पंचायत भुईन के बरशोगी में गणपति महिला मंडल की बैठक हुई और जिसमे महिला मंडल के निवेदन पर भुईन वार्ड -23 से पंचायत समिति सदस्य पंडित राजन कात्यायन भी पधारे और उन्हें महिला मंडल के द्वारा कुल्लूवी टोपी पहनाकर सम्मानित भी किया गया। वही वन विभाग के कर्मचारी द्वारा वनो के सरंक्षण और अधिक से अधिक पेड़ लगाने की भी अपील की। वही इस बैठक में वार्ड पंच निशा देवी भी मौजूद रही।वही बीडीसी सदस्य पंडित राजन कात्यायन ने जनसमस्याओं को भी सुना और वही उन्होंने पेयजल के लिए वाटरटैंक के निर्माण करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि वे हमेशा कोशिश करते है कि जनता की समस्याओ को हल करें और अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य करवाएं।
Author: Kullu Update
Post Views: 22



