Search
Close this search box.

व्यास नदी के तट पर रामशिला से लेकर पिरडी तक के क्षेत्र व सरवरी नदी का हो तटीयकरण

कुल्लू अपडेट,व्यापार मण्डल कल्लू का शिष्टमण्डल अध्यक्ष मदन लाल सूद व मुख्य संरक्षक दिनेश सेन की संयुक्त अध्यक्षता में उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस. रविश,अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुल्लू अश्वनी कुमार,अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग कुल्लू विनोद ठाकुर एवं तहसीलदार हरि सिंह यादव से भेंट करते हुए कुल्लू शहर के अंतर्गत व्यास नदी के तट पर रामशिला से लेकर पिरडी तक के क्षेत्र व सरवरी नदी के तटीयकरण के बारे में चर्चा की तथा अखाड़ा बाजार में गत वर्ष बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुई सीवरेज लाइन के मुरम्मत करने के साथ-साथ टापू पुल से लेकर भूतनाथ मंदिर तक जो क्षेत्र अभी तक सीवरेज व्यवस्था से वंचित है, गत वर्ष इसे जोड़ने के लिए विभाग ने कार्य भी किया था किंतु बाढ़ के कारण वो काम भी अटका पड़ा है।उपरोक्त इन सभी समस्याओं के समाधान के बारे में शिष्टमण्डल द्वारा इन सभी अधिकारीयों से विस्तृत चर्चा करते हुए कहा गया कि गर्मियों में नदी के पानी का जल स्तर बढ़ने से पूर्व कम से कम सीवरेज की मुरम्मत वाला काम सम्पूर्ण किया जाये।इसके बारे में उपरोक्त सभी अधिकारियों ने व्यापार मण्डल कुल्लू को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द से जल्द इन सभी समस्याओं का समाधान किया जायेगा।व्यापार मण्डल ने ये भी निर्णय लिया कि बहुत जल्द पुरे शहर में व्यापार मण्डल के अंतर्गत सभी प्रकार के व्यापारियों का पंजीकरण करके व्यापार मण्डल को भी पंजीकृत करवाया जायेगा और आने वाले समय में व्यापारियों की जो भी समस्याएं होंगी उनके लिए व्यापार मण्डल समय-समय पर मासिक बैठक करके उन समस्याओं का समाधान करेगा।इस शिष्टमण्डल में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मदन लाल सूद सहित मुख्य संरक्षक दिनेश सेन, उपाध्यक्ष इंद्र चावला तथा महासचिव सुबोध सूद उपस्थित रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज