Search
Close this search box.

रा.मा.पा. खल्याणी में आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल सम्पन्न,बच्चों को दिये गए बचाव के टिप्स 

कुल्लू अपडेट, राजकीय माध्यमिक पाठशाला, खल्याणी में जिलाधीश कुल्लू के आदेशानुसार आपदा प्रबंध से सम्बंधित माॅक ड्रिल करवाया गया। जिसमें भूकम्प जैसी आपदा के समय होने वाले बचाव कार्यों के बारे में टिप्स दिये गए। इस माॅक ड्रिल में प्रधानाचार्या, अध्यापक वर्ग एवं बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। अध्यापकों ने छात्रों को बताया कि आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल का उद्देश्य होता है की भविष्य में यदि कोई आपदा घटित हो जाती है तो उस समय भगदड़ न मचाएं। आपदा के समय हम कैसे अपना बचाव करें और साथ ही दूसरे लोगो की कैसे मदद करें इसके बारे में मॉकड्रिल्ल के द्वारा छात्रों को अवगत करवाया गया। अध्यापकों और छात्रों के सहयोग से ये मॉकड्रिल सफलतापूर्वक पूरी हुई।  

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज