Search
Close this search box.

अपर बदाह की अदिति ने पूरे प्रदेश में जमा दो कक्षा में आर्ट्स में 5वां स्थान किया हासिल

कुल्लू अपडेट,भारत -भारती सीनियर सेकेन्डरी स्कूल ने एक बार फिर से इतिहास दोहराते में दो मैरिट स्थान हासिल करते हुए शानदार उपलब्धि हासिल की है । सुशांत ने कामर्स संकाय में 95.20 % अंक हासिल करके प्रदेश की मैरिट लिस्ट में आठवाँ स्थान हासिल किया है । सुशांत के पिता घनश्याम जे बी टी अध्यापक हैं और माता अनुराधा गृहिणी हैं । सुशांत भविष्य में सी ए बनना चाहता है ।
अदिति ने 96.60 % अंक प्राप्त कर आर्ट्स में प्रदेश भर में पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया है। अदिति के पिता खेमचंद कुल्लू महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक हैं तथा माता भुवनेश्वरी अध्यापिका हैं ।
वही स्कूल की प्रशासक प्रतिमा शर्मा और प्रधानाचार्य निरंजन देव शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि साइंस संकाय में भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है । उन्होने छात्रों , अध्यापकों तथा अभिभावकों के संबोधित करते हुए कहा कि लगातार उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम स्कूल के छात्रों , अध्यापकों और अभिभावकों के परिश्रम का फल हैं.स्कूल साल दर साल परीक्षाओं सहित हर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है .

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज