Search
Close this search box.

पर्यटन सीजन से पहले बबेली में 230 राफ्टों का किया निरीक्षण , 10 राफ्टों में पाई गयी खामियां

कुल्लू अपडेट , पर्यटन सीजन से पहले जिले में राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग उपकरणों का निरीक्षण किया जा रहा है। मंगलवार को निरीक्षण के लिए बनी तकनीकी कमेटी ने बबेली में राफ्टिंग साइट में 230 राफ्टों का निरीक्षण किया। तकनीकी कमेटी में पर्यटन, पर्वतारोहण, पुलिस, स्वास्थ्य और प्रशासन के सदस्य शामिल रहे। 230 राफ्टों में से 10 में खामियां पाई गईं। पहले चरण में राफ्टों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद पैराग्लाइडिंग साइटों में जाकर उपकरणों का निरीक्षण किया जाएगा। पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक अविनाश नेगी ने कहा कि जिन राफ्टों में खामियां पाई गई हैं, उन्हें जल्द पूरा कर कमेटी को दिखाने के लिए कहा है। कहा कि पर्यटन सीजन में सैलानियों के साथ किसी तरह का हादसा न हो इसके लिए राफ्टों और ग्लाइडरों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिले में करीब 1100 पैराग्लाइडर और राफ्ट हैं। इनमें करीब 10,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिला है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज