कुल्लू अपडेट,कुल्लू ज़िला के गांधीनगर स्थित ब्रिलियंट ग्लोबल स्कूल में आर्ट ऑफ लिविंग कुल्लू चैप्टर द्वारा योग वा ध्यान का शिविर आयोजित किया गया । इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों तथा शिक्षकों ने योग व ध्यान की विधियां सीखी तथा सभी ने योग को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
आर्ट ऑफ लिविंग कुल्लू चैप्टर के समन्वयक सुंदर ठाकुर ने बताया कि योग शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी है । बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही योग की शिक्षा अनिवार्य है ताकि वे गलत व हानिकारक प्रभावों से दूर रहें । योग से विद्यार्थी सहज रूप से बिना तनाव के शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर रह सकते हैं । ब्रिलियंट ग्लोबल स्कूल में हर बुधवार को नियमित रूप से स्कूल द्वारा योग शिक्षा दी जा रही है । सुंदर ठाकुर ने बताया कि यह एक सराहनीय कदम है । उन्होंने स्कूल प्रबंधकों को आश्वासन दिया कि आर्ट ऑफ लिविंग संस्था भी योग शिक्षा के नेक कार्य में स्कूल से जुड़े रहेंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशिक्षक सुंदर ठाकुर तथा सोनम डोलमा , वरिष्ठ स्वयंसेवक ज्ञान शाशनी तथा सुशांत शर्मा आदि उपस्थित रहे।






