कुल्लू अपडेट, भारत सरकार के निर्देशानुसार एसएसबी ने हर आँगन योगा कार्यक्रम चलाया है । यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलाने के दिशा निर्देश है। इसी कार्यक्रम के तहत डिप्टी कमांडेंट राकेश कुमार सशस्त्र सीमा बल शमशी केन्द्र के आदेश पर हर आँगन योगा कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भून्तर में प्रार्थना सभा के दौरान छात्र छात्राओं एवं अध्यापक गणों को योगा के गुर सिखाए। योगा में दक्ष एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक भाग चंद, हेमराज, हवलदार दीपांकर राबा ने छात्रों को योगा के गुर सिखाते हुए योगा के शारीरिक और मानसिक लाभों के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारियां दी। सहायक उपनिरीक्षक भाग चंद ने जानकारी देते हुये बताया कि उक्त कार्यक्रम के तहत आज भुंतर स्कूल में सूर्यनमस्कार, प्रणायाम, ध्यान, आसान करवाया और लाभ के बारे में भी बताया ताकि देश का हर नागरिक रोगमुक्त रह सके। उन्होंने बताया कि आज के समय निरोगी काया बाला ही सबसे बड़ा धनवान है। इस लिए हर व्यक्ति आधा घंटे योग को नियमित रूप से करते रहें। उन्होंने कहा कि इसी तरह से बजौरा, मोहल स्कूल में भी यह कार्यक्रम किया जायेगा और गांव गांव में भी योगा के गुर के बारे में बताया जाएगा
Author: Kullu Update
Post Views: 29



