Search
Close this search box.

बिजली महादेव जी के गुर धनीराम का CPS सुन्दर ठाकुर ने कुल्लू अस्पताल में जाना हालचाल 

कुल्लू अपडेट, बीते दिन खराहल घाटी के शिला गांव में बिजली महादेव जी गुर पर भालू ने हमला किया था। कुल्लू अस्पताल में इलाज हो रहा है और हमले के दौरान गुर धनीराम अपने खेत में काम कर रहे थे। धनीराम के पैर और पेट में काफी चोट आयी थी पर अब उनकी हालत में काफी सुधार आया है। उनका हालचाल जानने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचे और गुर धनीराम ने सुन्दर ठाकुर को बताया कि अब उनकी हालत पहले से बेहतर है वंही सुन्दर सिंह ठाकुर ने वंहा मौजूद कुल्लू अस्पताल के मेडिकल सुप्रिडेंट डॉ. नरेश कपूर को धनीराम के अच्छे से उपचार करने के भी निर्देश दिए। 
 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज