हिमाचल न्यूज ,आईपीएल के धर्मशाला में होने वाले पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच टिकटों को ऑफलाइन ब्रिकी काउंटर आखिरकार गुरुवार को शुरू हो गया। पुलिस कमांडो के पहरे में पंजाब और चेन्नई के बीच होने मैच के टिकटों की बिक्री गई। इस दौरान पुलिस कमांडो भी पूरी तरह मुस्तैद दिखे। टिकट लेने के लिए किसी भी व्यक्ति को कमांडो ने लाइन नहीं तोड़ने दी। गुरुवार को 11 बजे शुरू होने वाले टिकट काउंटर पर टिकट लेने के लिए क्रिकेट प्रेमी सुबह नौ बजे से ही लाइन में लग गए थे। ताकि उनका नंबर पहले आ जाए, लेकिन दस बजे तक स्टेडियम के बाहर सैकड़ों क्रिकेट प्रेमियों का लंबी लाइन लग गई थी। 23 अप्रैल से पंजाब और चेन्नई के बीच होने वाले मैच की टिकटों की ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू हुई थी, लेकिन अधिकतर क्रिकेट प्रेमियों के ऑनलाइन टिकट बुक नहीं हो पा रहे थे और लोगों में टिकट न मिलने से खासी नाराजगी भी थी।
पंजाब और आरसीबी के मैच की शुरू हुई ऑनलाइन टिकट बिक्री :- धर्मशाला में 9 मई को होने वाले पंजाब किंग्स इलेवन और रॉयल चैलेंजर बंगलुरू के बीच मैच की ऑनलाइन टिकट बिक्री भी शुरू हो गई है। अपनी तक क्रिकेट प्रेमी केवल 7500 रुपये और 12000 रुपये वाली टिकट की बुक कर सकते है। इस मैच का सस्ता टिकट ऑनलाइन नहीं मिल रहा है।




