Search
Close this search box.

मणिकर्ण और लगवैली की सड़कों में हो जल्द सुधार वरना करेंगे धरना प्रदर्शन – नरोत्तम सिंह ठाकुर

कुल्लू अपडेट , जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी और लगवैली की ओर जाने वाले रास्तों की हालत काफी ज्यादा खराब है। जगह जगह से सड़कें टूटी हुई है जिसके बाद से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मणिकर्ण की ओर बसें भी नहीं चल पा रही है जिसके कारण स्कूल के बच्चों को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है । जगह जगह रास्ता खराब होने के कारण और सड़कें टूटी होने के कारण जाम की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में आज लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कुल्लू से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा । जिसमें नरोतम ठाकुर भी शामिल थे । नरोत्तम ठाकुर ने बताया की यह सड़क पिछले एक साल से खराब है ।पिछले साल आई आपदा के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थी। लेकिन अभी तक इन सड़कों की मरम्मत नहीं हुई । उन्होंने कहा की पर्यटन सीजन शुरू हो चुका हैं और सड़के ठीक ना होने के कारण पर्यटक आधे रास्ते से ही वापिस आ रहे है जिसके कारण वहां के लोगों को व्यापार में नुकसान हो रहा है । मणिकर्ण रोड के साथ साथ लगवैली की ओर जाने वाले रास्ते की भी हालत खराब है। ग्रामंग के पास केवल एक ही डंगा लगाना है केवल एक पुल बनना है परंतु वो नही बन पाया है और लगभग 10 महीने से यह रास्ता बंद पड़ा है । उन्होंने कहा की स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर का घर भी है यहां इसके बाबजूद भी यह रास्ता ठीक नही हो पाया है । उन्होंने आगे कहा की भुंतर पुल और भूतनाथ पुल की हालत भी खराब है ।इन पुलों की सीपीएस ने अर्थी निकाली थी लेकिन अभी तक इन पुलों की हालत सुधरी नही है । उन्होंने कहा की इन पुलों का पुनर्जन्म होगा परंतु इनकी आत्मा अभी भी भटकी हुई है । भूतनाथ पुल अभी केवल छोटी गाड़ियों के लिए बहाल हुआ है बसें अभी भी नही चल रही है और भुंतर पुल जहां पहले से बसें चल रही थी वो बंद हो गया। लोगों को बजौरा पुल होकर भुंतर की तरफ आना पड़ रहा है जिस से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा यदि जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे लोग धरने पर बैठ जाएंगे और अनिश्चित काल तक भूख हड़ताल करेंगे ।

oplus_0
Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज