कुल्लू अपडेट , खेल परिसर निरमंड में आज से क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ अमृत कलश प्रीमियम लीग ट्रॉफी 2024 सीज़न 1 का आगाज़ आज से शुरू हो गया है। अमृत कलश प्रीमियम लीग ट्रॉफी 2024 सीजन 1 के शुभारंभ में भूपेंद्र ठाकुर सुवा सेवा एवम खेल विभाग कुल्लू ,ग्राउंड मैन खेल परिसर निरमंड बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए और मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा टूर्नामेंट का आगाज़ किया गया।हिमाचल के ग्रामीण स्तर के क्रिकेट इतिहास में पहली बार किसी (एनजीओ) द्वारा ग्रामीण स्तर का इतना बड़ा इवेंट मैनेजमेंट करने जा रही है। जिसमें हिमाचल प्रदेश के कौने कौन से यहां ग्रामीण स्तर की लगभग 150 टीमों हिस्सा लेंगी। अमृत कलश एनजीओ के अध्यक्ष मुकेश मैहरा ने बताया कि इन 150 से अधिक टीमों के चैंपियन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए अमृत कलश एनजीओ के आयोजकों ने टूर्नामेंट को निरमंड और आनी की टीमों के लिए खेल परिसर निरमंड, ढाका स्टेडियम छन्नी नाला बंजार, कृष्णा स्टेडियम बजौरा कुल्लू,में खेलेगी। इन तीन स्टेडियम में आयोजित होने वाली अमृत कलश प्रीमियम लीग के सुपर 8 , सेमीफाइनल, और ग्रैंड फिनाले के मुकाबले खेल परिसर निरमंड में खेले जायेंगे। 3300 के प्रवेश शुल्क के साथ 2 लाख की बड़ी राशि जितने इस मौका मिलेगा। उपविजेता टीम को 1 लाख की नगद पुरस्कार और ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया जाएगा।




