कुल्लू अपडेट , जिला कुल्लू पुलिस नशा माफियाओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर रही है पुलिस द्वारा नाकाबंदी करके और गश्त करके नशा तस्करों के खिलाफ तेज गति से अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस की टीम ने दो अलग अलग मामलों में एक पुरुष और एक महिला के कब्जे से चरस बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला पुलिस थाना भुंतर का है। पुलिस की टीम पारला भुंतर में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति की तलाशी ली तो देवी चंद (30 वर्ष) पुत्र टेक राम निवासी गाँव तान्दला डाकघर काइस के कब्ज़ा से 300 ग्राम चरस/ कैनबिस बरामद की है। दूसरे मामले में पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने गश्त के दौरान चील मोड़ में एक महिला (28 वर्ष) निवासी कुर्ला ईस्ट मुम्बई महाराष्ट्रा के कब्ज़ा से 308 ग्राम चरस/ कैनबिस बरामद की है। दोनों आरोपियों पुलिस थाना भुंतर और पुलिस थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला करके गिरफ्तार किया। आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा। आगे की कार्यवाही जारी है।




