कुल्लू अपडेट, हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव सूंदर सिंह ठाकुर ने कुल्लू में बबेली से पिरड़ी तक के राफ्टिंग स्ट्रेच के निरीक्षण के लिए इंस्पेक्शन राफ्ट को रवाना किया उनके साथ एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला, जिला पर्यटन अधिकारी सुनैना शर्मा, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राफ्टिंग की शुरुआत 1993-94 में हरियाणा टूरिज्म के माध्यम से की गयी थी। उससे पहले यहां पर यह माना जाता था की राफ्टिंग विदेशियों के लिए है और यहां के स्थानीय लोगों का रुझान राफ्टिंग की ओर बिल्कुल भी नहीं था। उनको लगता था कि यह एक बोट है जो सिर्फ अंग्रेजों के लिए बनी है और इसमें सिर्फ अंग्रेज ही बैठ सकते हैं। सबसे पहले राफ्टिंग की शुरुआत पिरडी से की गई थी और आज पिरडी में ही राफ्टिंग सेंटर भी है। उन्होंने कहा कि बबेली से पिरडी होते हुए झीड़ी तक एक पूरे दिन का राफ्टिंग पैकेज बन सकता है। जिसमें लोग बबेली से चलेंगे फिर झीड़ी में लंच करेंगे और उसके बाद झीड़ी तक पूरे दिन का एक राफ्टिंग पैकेज बनेगा। यह जो नया राफ्टिंग स्ट्रेच बना है यहां पर डिस्ट्रिक्ट टूरिज्म ऑफिसर है और एसडीएम है और पूरी राफ्टिंग का पैनल है। यह एक बहुत ही बढ़िया स्ट्रेच है जो कुल्लू के लिए एक बेहतरीन तोहफा होगा। उन्होंने कहा कि आज कुल्लू में पैराग्लाइडिंग है, राफ्टिंग का नया स्ट्रेच शुरू हुआ है। इससे टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। यही व्यवस्था परिवर्तन है और इसी से हम आगे बढ़ेंगे। वंही जिला पर्यटन अधिकारी सुनैना शर्मा ने कहा कि मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने आज इंस्पेक्शन राफ्ट को रवाना किया। यह जो वैष्णो माता मंदिर से पिरड़ी तक का स्ट्रेच है, निरीक्षण कमेटी आज इसका निरीक्षण करेगी और जैसे ही यह निरीक्षण खत्म होगा इसकी निरीक्षण रिपोर्ट बनाकर हम डिपार्टमेंट को भेजेंगे और जल्द ही इसकी नोटिफिकेशन होने की उम्मीद है। जैसे ही यह स्ट्रेच राफ्टिंग के लिए नोटिफाई हो जाएगा। इसको कमर्शियल राफ्टिंग के लिए खोल दिया जाएगा।
Author: Kullu Update
Post Views: 12



