Search
Close this search box.

भुंतर में 2 साल की बच्ची की पानी से भरे ड्रम में डूबने से मौत

कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू के तहत भुंतर से लगते तेगुबेहड़ में 2 साल की बच्ची की पानी से भरे ड्रम में डूबने से मौत हो गई है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है तथा पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची घर के पास खेल रही थी। इस दौरान वह खेलते-खेलते पानी से भरे ड्रम के पास गई और उसमें गिर जाने से उसकी मौत हो गई। बच्ची को जब अस्पताल लाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की पहचान चांदनी पुत्री नेम सिंह निवासी गेंगटंगला बदायूं उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बच्ची के माता-पिता यहीं पर मजदूरी करते हैं। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने घटना की पुष्टि की है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज