कुल्लू अपडेट, हिमाचल प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू का निरीक्षण किया। उनके साथ मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बहुत सी कमियां हमें नजर आ रही है उनको पूरा करने का हम प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि हमारे पास पैरामीटर में कमी है, विशेषज्ञों की कमी है। इसलिए हमने एक योजना बनाई है कि लगभग 18 महीने तक हम लगभग 700 नर्सिंग ऑफिसर के पद भरेंगे और लगभग 200 डॉक्टर के पद भरेंगे। जिसमें विशेषज्ञ भी होंगे और जीडीएमओ भी होंगे। जो हमारे दूरवर्ती क्षेत्र है जैसे पांगी, भरमौर, किन्नौर, सिरमौर आदि हम इन दूरदराज़ के क्षेत्रों की तरफ पहले विशेष ध्यान देंगे। हमारे जो बाहर के पीएचसी और सीएचसी हैं, वह इतने मजबूत हो की वहां से यहां आने की लोगों को जरूरत महसूस ना हो। इसलिए हम एक्सीलेंट सेंटर बनाएंगे जिसमें सब विशेषज्ञ होंगे एक विधानसभा क्षेत्र में एक ऐसा एक्सीलेंट सेंटर होगा।
Author: Kullu Update
Post Views: 13



