Search
Close this search box.

अक्षय तृतीया के दिन भूल कर भी ना करें यह काम , नहीं होगी माता लक्ष्मी की कृपा

आस्था अपडेट ,हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को ‘अक्षय तृतीया’ मनाई जाती है। इस शुभ दिन पर धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। देवी मां की विशेष कृपा पाने के लिए अक्षय तृतीया का दिन बेहद शुभ है। इस वर्ष 10 मई को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। इस दौरान गजकेसरी राजयोग, सुकर्मा योग और रवि योग होने से ये सभी के लिए लाभदायक होगी। इस दिन सोना खरीदने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना गया है। इसका मतलब होता है कि इस दिन बिना किसी मुहूर्त विचार के आप कोई भी शुभ मांगलिक कार्य कर सकते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ-साथ गणेश भगवान और कुबेर महाराज की पूजा करने से धन में वृद्धि होती है।
इस दौरान कुछ खास नियमों का पालन करने से ही शुभ योगों का लाभ उठाया जा सकता है। कुछ लोग अक्षय तृतीया पर कुछ ऐसी गलती कर देते हैं, जिससे मां लक्ष्मी रूठ जाती है। इसी कड़ी में आइए जानते है कि इस शुभ दिन पर क्या नहीं करना चाहिए।

अक्षय तृतीया पर क्या नहीं करना चाहिए:-
अक्षय तृतीया का दिन बेहद शुभ होता है। ऐसे में कभी भी सूर्योदय के बाद सोना नहीं चाहिए।
इस दिन तामसी भोजन का सेवन भूलकर भी न करें।
अक्षय तृतीया के दिन गलती से भी तुलसी के पत्ते न तोड़ें। इस दिन आप तुलसी का पूजन कर सकते हैं।
इस दिन भूलकर भी पूजा स्थान को गंदा न रहने दें। इससे मां लक्ष्मी रूठ सकती है। साथ ही घर की साफ-सफाई का भी ध्यान रखें।
इस दौरान जुआ और झूठ जैसे गलत कामों से दूरी बनाकर रखें।
अक्षय तृतीया के दिन किसी भी व्यक्ति से पैसे की उधारी न करें।
इस दौरान प्याज और लहसुन का भी सेवन न करें।

अक्षय तृतीया पर क्या करें :- अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त के अनुसार मां देवी की पूजा करें। साथ ही भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें। घर में 9 दीपक जलाकर सभी देवी-देवताओं की पूजा करें। ऐसा करने से परिवार में सकारात्मकता बनी रहेगी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज