Search
Close this search box.

आउटसोर्स कर्मियों को नहीं मिल रहा वेतन, समस्याओं को दूर करने की है कोशिश-स्वास्थ्य मंत्री

कुल्लू अपडेट, हिमाचल प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू का निरीक्षण किया। वही कोरोना काल में तैनात किए गए आउटसोर्स कर्मचारियों को बीते कई महीनों से वेतन नहीं मिल रहा है।मीडिया कर्मियों ने जब स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धनीराम शांडिल से इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि जब राज्य में हमारी सरकार आई थी तो हमारे पास ऐसी समस्याएं आती रही हैं।इसमें ज़्यादातर वे लोग हैं,जिन्होंने कोविड काल में अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा की है। इसमें कोई शक नहीं है कि चिकित्सा क्षेत्र में इनकी बहुत बड़ी भूमिका है।उनके लिए नीति बनाने की तरफ हम ध्यान दे रहे हैं। लगभग दो-तीन हजार के आसपास इनका आंकड़ा है। हम यह प्रयास कर रहे हैं कि हम इन लोगों को सेटल कर सके। हम धीरे-धीरे इन समस्याओं को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज