Search
Close this search box.

सरकाघाट की तितिक्षा ठाकुर ने पूरे प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान , बनना चाहती है डॉक्टर

कुल्लू अपडेट,हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है जिसमें गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल नादौन की छात्रा रिद्धिमा ने पुरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं अगर जिला कुल्लू की बात की जाए तो कुल्लू से 10 छात्रों ने टॉप टेन में जगह बनाई है जिसमें स्नोर वैली स्कूल बजौरा के आठ विद्यार्थियों ने टॉप टेन की सूची में जगह बनाई इस से पहले भी स्नोर वैली स्कूल बजौरा की छात्रा छाया चौहान ने 10 +2 कक्षा में विज्ञान संकाय में पुरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। स्कूल के प्रधानाचार्य पूर्ण चंद ने बताया की दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में स्कूल से आठ विद्यार्थियों ने मेरिट सूचि में जगह बनाई है जिसमें तितिक्षा ठाकुर ने 696 अंक लेकर चौथा स्थान प्राप्त किया है। तितिक्षा ठाकुर सरकाघाट की रहने वाली है। उनके पिता का नाम राजीव कुमार है और माता का नाम अंजना है। तितिक्षा के पिता सरकारी स्कूल में अध्यापक है और माता नगवाईं में निजी स्कूल में अध्यापिका है। तितिक्षा की इस उपलब्धि से माता पिता भी काफी प्रसन्न है। तितिक्षा अभी मेडिकल की पढ़ाई कर रही है वह भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज