कुल्लू अपडेट,हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है जिसमें गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल नादौन की छात्रा रिद्धिमा ने पुरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं अगर जिला कुल्लू की बात की जाए तो कुल्लू से 10 छात्रों ने टॉप टेन में जगह बनाई है जिसमें स्नोर वैली स्कूल बजौरा के आठ विद्यार्थियों ने टॉप टेन की सूची में जगह बनाई इस से पहले भी स्नोर वैली स्कूल बजौरा की छात्रा छाया चौहान ने 10 +2 कक्षा में विज्ञान संकाय में पुरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। स्कूल के प्रधानाचार्य पूर्ण चंद ने बताया की दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में स्कूल से आठ विद्यार्थियों ने मेरिट सूचि में जगह बनाई है जिसमें श्रविका कश्यप ने 696 अंक लेकर चौथा स्थान प्राप्त किया है। श्रविका कश्यप झिड़ी की रहने वाली है। उनके पिता का नाम गंगा राम है और माता का नाम कौशल्या कश्यप है। श्रविका कश्यप के पिता किसान और फार्मासिस्ट है उनका टकोली में मेडिकल स्टोर है और माता गृहिणी है। श्रविका की इस उपलब्धि से माता पिता भी काफी प्रसन्न है।श्रविका अभी मेडिकल की पढ़ाई कर रही है वह भविष्य में कार्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती है। वह अपने पिता से प्रेरित हुई है




