Search
Close this search box.

मनाली में स्वास्थ्य मंत्री डॉ.कर्नल धनीराम शांडिल ने माता हिडिंबा का लिया आशीर्वाद 

कुल्लू अपडेट, हिमाचल प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने क्षेत्रीय अस्पताल मनाली का निरीक्षण किया। उन्होंने डूंगरी में हिडिंबा माता मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रदेश की सुख समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। उन्होंने ऐतिहासिक माल रोड पर भी चहल कदमी की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव देवेंद्र नेगी, मनाली ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हरीचंद शर्मा, उप मंडल अधिकारी मनाली रमन शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक केडी शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नागराज पवार, बीएमओ मनाली डॉ रणजीत व अन्य उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे यहाँ बहुत से ऐसे क्षेत्र है जो धार्मिक और सांस्कृतिक संपदा से संपन्न है। इसका फायदा उठाकर हम पर्यटकों को यहाँ ला सकते है। जो लोग बाहर से यहाँ आते है यदि उनका स्वास्थ्य अच्छा होगा, हमारे गांव के पास अच्छी सुविधाएं होंगी, तभी लोग यहाँ आएंगे और तभी तो यहाँ के लोगों की आर्थिकी अच्छी होगी। यदि वैलनेस सेंटर होंगे तो बाहर के लोग अच्छे वातावरण में रहेंगे। मनाली में माता हिडिंबा मंदिर के चारों ओर वनों का घना आवरण है। ऐसे वातावरण में लोग मेडिटेशन करेंगे। हमारे गांव के बच्चों की आर्थिकी सुधरेगी। हम इस ओर ज़्यादा ध्यान दे रहे हैं की धन ज्यादा पैदा हो ताकि लोगों की बेरोजगारी दूर हो और और हम अच्छे वातावरण की ओर जाएं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज