Search
Close this search box.

बालू की कृतिका ने दसवीं की परीक्षा में पूरे प्रदेश में हासिल किया छठा स्थान , बनना चाहती है डॉक्टर

कुल्लू अपडेट,हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है जिसमें गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल नादौन की छात्रा रिद्धिमा ने पुरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं अगर जिला कुल्लू की बात की जाए तो कुल्लू से 10 छात्रों ने टॉप टेन में जगह बनाई है जिसमें स्नोर वैली स्कूल बजौरा के आठ विद्यार्थियों ने टॉप टेन की सूची में जगह बनाई इस से पहले भी स्नोर वैली स्कूल बजौरा की छात्रा छाया चौहान ने 10 +2 कक्षा में विज्ञान संकाय में पुरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। स्कूल के प्रधानाचार्य पूर्ण चंद ने बताया की दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में स्कूल से आठ विद्यार्थियों ने मेरिट सूचि में जगह बनाई है जिसमें कृतिका ने 691 अंक लेकर नौवां स्थान प्राप्त किया है। कृतिका बालू की रहने वाली है। उनके पिता का नाम चुनीलाल है और माता का नाम अम्बिका है। कृतिका के पिता किसान है और माता गृहिणी है। कृतिका की इस उपलब्धि से माता पिता भी काफी प्रसन्न है। कृतिका अभी नॉन मेडिकल की पढ़ाई कर रही है वह भविष्य में आईएएस ऑफिसर बनना चाहती है और दूसरों को प्रेरित करना चाहती है

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज