कुल्लू अपडेट,हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है जिसमें गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल नादौन की छात्रा रिद्धिमा ने पुरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं अगर जिला कुल्लू की बात की जाए तो कुल्लू से 10 छात्रों ने टॉप टेन में जगह बनाई है जिसमें स्नोर वैली स्कूल बजौरा के आठ विद्यार्थियों ने टॉप टेन की सूची में जगह बनाई इस से पहले भी स्नोर वैली स्कूल बजौरा की छात्रा छाया चौहान ने 10 +2 कक्षा में विज्ञान संकाय में पुरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। स्कूल के प्रधानाचार्य पूर्ण चंद ने बताया की दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में स्कूल से आठ विद्यार्थियों ने मेरिट सूचि में जगह बनाई है जिसमें सुहानी ने 693 अंक लेकर सातवां स्थान प्राप्त किया है। सुहानी कलैहली की रहने वाली है। उनके पिता का नाम हेतराम है और माता का नाम सीता है। सुहानी के पिता पंचायत समिति के सदस्य है और माता गृहिणी है। सुहानी की इस उपलब्धि से माता पिता भी काफी प्रसन्न है। सुहानी अभी नॉन मेडिकल की पढ़ाई कर रही है वह भविष्य में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती है




