Search
Close this search box.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिलासपुर में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में लिया भाग , कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्स

हिमाचल न्यूज ,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लेने के लिए बिलासपुर पहुंचे। बिलासपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने नड्डा का जोरदार स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से यह जानकारी दी है। उन्होने बताया की
आएंगे तो मोदी जी ही…
बिलासपुर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित ‘‘पन्ना प्रमुख सम्मेलन’’ में भाग लिया।
निश्चित तौर पर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन और आदरणीय नड्डा जी के नेतृत्व में इस बार देश में 400 पार का आंकड़ा प्राप्त होगा और हिमाचल की चारों सीटों पर ‘‘कमल’’ खिलेगा।
मुझे विश्वास है कि आदरणीय नड्डा जी के नेतृत्व, पार्टी के सभी साथियों की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर जी इस बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।
बिलासपुर में पन्ना प्रमुख सम्मेलन की शोभा बढ़ाने पधारे आदरणीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सौदान सिंह जी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बिलासपुर की देवतुल्य जनता का हार्दिक आभार-अभिनंदन

जेपी नड्डा ने बिलासपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्हें चुनावी टिप्स दिए। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, डॉ. सिकंदर कुमार सहित भाजपा विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज