Search
Close this search box.

लाहौल स्पीति के मनाली लेह मार्ग पर खाई में गिरा टिप्पर , आनी के चालक की मौत

हिमाचल न्यूज ,हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के मनाली-लेह मार्ग पर एक टिपर गहरी खाई में गिर गया। घटना बुधवार रात की है। हादसे में टिपर चालक की मौत हो गई है। मृतक आनी का बताया जा रहा है। टिपर मनाली से दारचा की तरफ जा रहा था। पुलिस को हादसे की जानकारी गुरुवार सुबह मिली। एसपी केलांग मयंक चौधरी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसकी सूचना परिजनों का दी गई है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज