Search
Close this search box.

मनखड़ी निवासी रूप चंद जिया फोरलेन में 397 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

कुल्लू अपडेट , जिला कुल्लू पुलिस नशा माफियाओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर रही है। पुलिस द्वारा नाकाबंदी करके और लगातार गश्त करके नशे से सौदागरों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस थाना भुंतर की टीम ने एक व्यक्ति के कब्जे से 397 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भुंतर की टीम ने मैक्स इंटरनेशनल स्कूल के समीप जिया फोर लेन में नाका लगाया हुआ था नाकाबंदी दौरान पुलिस को एक व्यक्ति पर शक हुआ। शक के आधार पर जब उस व्यक्ति की तलाशी ली गयी तो रुप चंद (40 वर्ष) पुत्र चंदे राम निवासी गांव मनखड़ी डाकघर नेउली तहसील व जिला कुल्लू के कब्ज़ा से 397 ग्राम चरस/ कैनबिस बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्यवाही जारी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज