Search
Close this search box.

रोरिक आर्ट गैलरी में लाहुल की बेटी कृष्णा कशी पाल्मो ने किया चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन

कुल्लू अपडेट, ज़िला कुल्लू के नग्गर स्थित रोरिक आर्ट गैलरी में मशहूर चित्रकार भूपिंदर दुट्टी द्वारा  वाटर कलर द्वारा बनाए गए "AMIDST NATURE" शीर्षक  चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें लाहुल स्पिति के लाहुल उपमंडल की  शिप्टिंग गांव की मशहूर चित्रकार कृष्णा टशी पल्मो ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत किया व प्रदर्शनी का रिबन काटकर विधिवत शुभारंभ किया । इस अवसर पर चित्रकार भूपिंदर दुट्टी ने सभी गणमान्य व्यक्तियों को कुल्लुवी टोपी पहना कर सम्मानित किया ।  इस अवसर पर रोरिक आर्ट गैलरी की क्यूरेटर लारिसा व भारतीय क्यूरेटर सुरेश नड्डा , स्थानीय व्यवसायी राम तीर्थ सिंह व  अनेकों कलाकारों साथ गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर चित्रकला प्रदर्शनी का हिस्सा बने । कृष्णा टशी पल्मो ठाकुर ने प्रदर्शनी में मौजूद सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार जताया व कहा कि उनके लिए यह जीवन का सबसे यादगार लम्हा रहा क्योंकि भूपिंदर दुट्टी जैसे महान चित्रकार जिनको वह अपने जीवन का आदर्श भी मानती हैं और आज ऐसे चित्रकार के प्रदर्शनी में रिबन काट शुभारंभ करना उनके लिए जीवन सुखद अनुभव रहेगा और सदा प्रेरणा देता रहेगा । इस अवसर पर रशियन क्यूरेटर लारिसा व भारतीय क्यूरेटर सुरेश नड्डा ने अपने संबोधन में चित्रकार भूपिंदर दुट्टी को शुभकामनाएं दी व रोरिक आर्ट गैलरी के बारे में विस्तार से जानकारी दी, इस अवसर पर डॉ प्रेम दीप लाल, कवि अजय भी मौजूद रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज