Search
Close this search box.

अफीम की अवैध खेती के 27 मुकदमें दर्ज़, पुलिस द्वारा 285000 से ज़्यादा पौधे नष्ट 

कुल्लू अपडेट, कुल्लू पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाये हुए है। इसी अभियान के अंतर्गत जिला कुल्लू में अफीम की अवैध खेती करने वालो पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है और पुलिस द्वारा अफीम के पौधे नष्ट किये जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने कहा कि जिला कुल्लू में जो अफीम की अवैध खेती की जाती है उसके विरुद्ध हमने इस साल एक स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के अंतर्गत जहां-जहां भी अफीम की अवैध खेती की गई है, चाहे वह निजी भूमि हो या वन भूमि में हो या फिर सरकारी भूमि में हो। इस साल इस अभियान में हमें काफी कामयाबी मिली है। इस साल हमने अवैध खेती के कुल 27 मुकदमे दर्ज किए हैं और 2 लाख 85 हज़ार से ज़्यादा अफीम के अवैध खेती के पौधे हमने नष्ट किए हैं। उन्होंने कहा कि जिस भूमि में अवैध खेती की जा रही है उसकी राजस्व रिकॉर्ड की डीमार्केशन होना बहुत जरूरी रहता है क्योंकि तभी हम इन  मामलों के आरोपियों तक पहुंच पाते हैं। अभी हमने एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत इसमें मामला दर्ज किया है। इससे पहले भी जो हमने केस दर्ज किए हैं और जो अवैध खेती पकड़ी है उन मामलों में भी हम भूमि की डीमार्केशन करवा रहे हैं और भूमि किसकी है उसका पता करवा रहे हैं। काफी मामलों में ऐसा हो चूका है और काफी केस इसमें अभी पेंडिंग है और जैसे ही रिपोर्ट्स आएंगी रिपोर्ट्स के हिसाब से जो भी आरोपी है उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज